कुशीनगर, जनवरी 9 -- कुशीनगर। कप्तानगंज में रजिस्ट्री कार्यालय के भवन के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने 7 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी। इससे कार्यालय में तैनात कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों में खुशी की लहर है। रजिस्ट्री विभाग को जमीन पहले से हस्तांतरित कर दी गई है, जो तहसील परिसर में मौजूदा कार्यालय के बगल में ही स्थित है। उम्मीद जताई जा रही है कि विभाग की तरफ से निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करा दिया जाएगा। 28 अप्रैल, 2018 को प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन किया था। तब से यह कार्यकाल सिंचाई विभाग के डाक बगले में संचालित हो रहा है। काफी पुराना भवन होने के कारण अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। इस वजह से विभाग ने जिला प्रशासन...