बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। हरैया थानाक्षेत्र के बिजरा गांव के पास शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। असम से मिर्च लादकर गोंडा मंडी जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसा भोर करीब 3:45 बजे हुआ। टक्कर के बाद चालक कई घंटों तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पीआरबी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से कटर व अन्य उपकरणों का प्रयोग कर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर दे...