धनबाद, दिसम्बर 23 -- महुदा, प्रतिनिधि। कपुरिया व महुदा क्षेत्र के चार युवकों का अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में चयन हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयनित युवकों में कपूरिया भट्ट टोला निवासी उमाकांत हजारी, अमन मुर्मू व करण गोप शामिल है। सोमवार को कपुरिया खेल मैदान में चयनित चारों युवको को ट्रेनिंग पर जाने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। मौके पर रंजीत दसौंधी, दिनेश महतो, अशोक महतो, धर्मेंद्र कालिंदी, कार्तिक महतो, ललित गोप, अरु राय, नीरज रजक, विजय राय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.