औरंगाबाद, मई 17 -- कुटुंबा प्रखंड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड का चुनाव प्रखंड परिसर में बीडीओ मनोज कुमार की देखरेख में हुआ। अध्यक्ष पद के लिए अनिल चौधरी चुने गए। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी गोविंद चौधरी को 11 मतों से हराया। इसी तरह मंत्री पद के लिए सुधीर कुमार चौधरी चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हीरामन चौधरी को 9 मतों से हराया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक चौधरी, नीतीश कुमार, रौशन कुमार, जितनी देवी, प्रभा देवी, पूनम कुमारी, रंजू देवी व रेखा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। बीडीओ ने बताया कि इस समिति का मुख्य काम मछुआरों और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक उत्थान को बढ़ावा देना है। सरकारी तालाबों में मछली पालन के लिए समितियों को प्राथमिकता दी जाती है। सदस्यों को कम ब्याज पर ऋण, अनुदानित दरों ...