मेरठ, सितम्बर 10 -- भराला स्थित बीपी इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कपिल कांत को प्रदेशीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया। प्रतियोगिता झांसी में 9 सितंबर से 15 सितंबर तक होगी। चयनित खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछले वर्ष की 2024-25 की अंडर 14 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भोपाल में कपिल कांत द्वारा चयनित टीम ने रजत पदक प्राप्त किया था। टीम के कोच भी कपिल कांत थे। कपिल कांत हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफिसर भी है। बीपी इंटर कॉलेज भराला के प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह, मंडल क्रीड़ा प्रभारी सुषमा यादव, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सि...