लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- नगर के वरिष्ठ साहित्यकार संत कुमार बाजपेई और वरिष्ठ व्यंग्यकार,गजलकार श्रीकांत तिवारी कांत को उनके अद्वितीय कृतित्व के लिए कपिलश फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। संत कुमार बाजपेई ने 1721 शेरों की गजल की किताब जागो बंधु जागते लोग, के साथ और श्रीकांत तिवारी कांत ने 100 मिनट में दिए गए विषयों पर तत्क्षण 75 दोहे लिखकर दुबई की विश्व रिकॉर्ड प्रदाता संस्था द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 14 सितंबर को अपना नाम दर्ज कराया था। इस उपलक्ष्य में कपिलश फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यालय में संस्थाध्यक्ष शिप्रा खरे ने दोनों विभूतियों को अंगवस्त्र और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। संचालक और विश्व रिकॉर्डधारी यतीश शुक्ला सहित अन्य साहित्यकारों ने उनकी कृतियों और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही हाल ही में आयोजित विश्व के सबसे लंबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.