रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 23 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने कपाटबंदी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। भैयादूज के पर्व पर भगवान शिव के द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से एक, श्री केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए गए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र केदारनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए विधि विधान के साथ बंद हो गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए, प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की। यह भी ...