बागपत, जनवरी 11 -- मेरठ के कपसाड़ गांव में बेटी के अपहरण और मां की हत्या के बाद परिवार को सांत्वना देने के लिए जा रहे सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। सपा जिलाध्यक्ष ने इसे सरकार की तानाशाही बताया। मेरठ के कपसाड़ गांव में तीन दिन पहले बेटी को बचाने का प्रयास करने वाली मां की हत्या के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावार है और विपक्ष के लोग लगातार पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे है। बागपत से सपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव यादव रविवार को पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिये कपसाड़ गांव जाने वाले थे, लेकिन शनिवार की रात 12 बजे पुलिस ने बालैनी स्थित आवास पर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया और कपसाड़ नही जाने दिया। जिसके बाद सपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहां की यह भारत की संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर सीधा हमला है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.