देहरादून, मई 31 -- देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह ज्योति शर्मा पत्नी नीरज शर्मा निवासी अजबपुरकला देहरादून ने सूचना दी कि उनके किरायेदार रूपेश पुत्र चुन्नीलाल निवासी पुनावली उदयपुर राजस्थान और उसकी पत्नी रेशमा की तबियत खराब हो गई है। दोनों उनके दीपनगर रेलवे पटरी के पास स्थित मकान में किराये पर रहते थे। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के चिकित्साकर्मियों ने रेशमा को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, रूपेश को दून हॉस्पिटल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की हर एंगल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.