मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 77 के बाइपास में बन रहे कपरपुरा रेल ओवरब्रिज (आरओबी) पर ढलाई के पहले होने वाला रेनफोर्समेंट (छड़ बांधने) का काम बुधवार को पूरा हो गया। अब शुक्रवार से इसकी एक लेन में ढलाई का काम शुरू होगा। निर्माण कंपनी पटना हाईवे प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने 8 जून से छड़ बांधने का काम शुरू किया गया था। इससे पहले शटरिंग का काम मई के अंतिम सप्ताह में पूरा हुआ था। निर्माण कंपनी के मुख्य परियोजना प्रबंधक दीपक तिवारी ने बताया कि रेलवे से जैसे-जैसे ब्लॉक मिलता जा रहा है, कार्य को तेज गति से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। यही कारण है कि महज दस दिनों में जहां शटरिंग का काम पूरा कराया गया था, वहीं एक लेन में छड़ बांधने का काम भी एक सप्ताह में पूरा करा लिया गया है। गुरुवार को दूसरी लेन का काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.