नई दिल्ली, फरवरी 5 -- साड़ी, कुर्ता या फिर लहंगा जैसे ट्रेडिशन इंडियन वियर के साथ हाथों में चूड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। बगैर चूड़ी के भी जैसे महिला की सुंदरता और शृंगार अधूरा सा लगता है। लेकिन अगर आप अभी भी वहीं कपड़े से मैच करती चूड़ियों को पहनकर तैयार हो जाती हैं। तो आज से ही बंद कर दें। जान लें कौन से रंग की साड़ी या कुर्ते के साथ कौन से रंग की चूड़ी जचेंगी। इमेज कोच साक्षी ने वीडियो शेयर कर डिटेल में समझाया है कि कौन से कलर के आउटफिट या इंडियन वियर के साथ कौन से रंग की चूड़ियों को पहनें जिससे ट्रेंडी लुक मिले। जान लें कौन से रंग की चूड़ियों को करें मैचनीले रंग के कुर्ते या साड़ी के साथ अगर आपका आउटफिट नीले रंग का है। जैसे नीला कुर्ता, साड़ी या फिर लहंगा तो ऐसे कपड़े के साथ ऑरेंज या फिर गोल्डन कलर की चूड़ियों को मैच करके पहनें। ये आपके...