नोएडा, मार्च 17 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-28 में कपड़े प्रेस करने वाले युवक को एक व्यक्ति ने सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीट दिया। आरोपी के छाती पर खड़े होने से पीड़ित की पसलियां टूट गईं। पीड़ित के भाई ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 में थाने में केस दर्ज कराया है। जिला हरदोई के गांव ठकुरी खेड़ा निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उनका भाई राजू सेक्टर-28 में कपड़े प्रेस करने का काम करता है। राजू गुरुवार रात करीब आठ बजे वार्ड नंबर-1 के गार्ड रूम के पास खड़ा था। इसी दौरान वार्ड नंबर-2 निवासी नीतिन घई आया और राजू से गाली-गलौज शुरू कर दी। राजू ने विरोध किया तो नितिन राजू का गिरेबां पकड़कर मारपीट करने लगा। नितिन ने राजू को सड़क पर गिरा लिया और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं, आरोपी ने छाती पर कई बार लात मारीं और फिर राजू की छाती पर दोनों पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.