मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 28 -- जानसठ। व्यापारी नेता के कपड़ों के शोरूम में रविवार की रात्रि को अचानक हुए बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने लोगों की मदद से बामुश्किल आग को बुझाया, लेकिन तब तक शोरूम में रखे कपड़े और फर्नीचर जलकर राख हो चुका था। कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में स्थित मार्केट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा का मकान है। मकान में ही उन्होंने दुपट्टे और कटपीस के कपड़ों का छाबड़ा क्लाथ हाउस के नाम से छोटा शोरूम बना रखा है। रविवार की रात में गौतम सिंह छाबड़ा शोरूम के ऊपर बने मकान में अपने बच्चों के साथ सोया हुआ था। पुलिस के मुताबिक देर रात्रि में बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से शोरूम में आग लग गई। गौतम सिंह छाबड़ा ने धुआं उठते हुए देखा तो वह पड़ौसी की छत से नीचे उतर कर सड़क पर आया। देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.