मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कपड़े के कारोबार की आड़ में शराब के धंधे का पर्दाफाश हुआ। अहियापुर थाना से करीब 500 मीटर दूरी पर जीरोमाइल में कपड़े के गोदाम से उत्पाद थाने की पुलिस ने मंहगे ब्रांड की तीन कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। शराब की खेप ट्रांसपोर्ट से पश्चिम बंगाल से मंगाई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपित हथौड़ी के सहिला रामपुर का व्यवसायी राकेश कुमार फरार हो गया, जबकि उसके भाई विशाल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी रोड में जीरोमाइल के पास लक्ष्मी कॉम्पलेक्स में कपड़ा कारोबारी राकेश कुमार द्वारा शराब का धंधा किए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम के पहुंचने से पूर्व बड़ी मात्रा में शराब हटा दी गई थी। उत्पाद दारोगा नीरज कुमार के नेतृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.