लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बीबीडी ग्रीन सिटी में रहने वाले व्यवसायी संजय कुमार को कपड़े के कारोबार में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने 80 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, नीलमथा निवासी व्यवसायी अजेय कुमार यादव को शेयर ट्रेडिंग में 15 फीसद मुनाफे का झांसा देकर जालसाजों ने 22.60 लाख ठगे। दोनों पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर थाना इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक व्यवसायी संजय कुमार चौधरी की का बीबीडी इलाके में इलेक्ट्रानिक्स शोरूम है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि उनके दोस्त पवन कुमार तिवारी यूएसए में रहते हैं। 24 दिसंबर को पवन कुमार के नाम से उनके पास फोन आया। उसने खुद को पवन बताते हुए कपड़े के कारोबार में निवेश की बात कही और दोगुना मुनाफे का झांसा देकर निवेश के लिए कहा। इसके बाद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.