नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- आपने अक्सर देखा होगा कि छोटी उम्र के बच्चे बहुत पतले-दुबले नजर आते हैं। कई बार तो नहलाते वक्त उनकी पूरी हड्डियां तक साफ दिखाई देती हैं। ऐसे में पेरेंट्स को चिंता होने लगती है कि कहीं बच्चा कमजोर तो नहीं, या उसके शरीर में कोई कमी तो नहीं है। दरअसल, इस उम्र में बच्चों का शरीर तेजी से बदलता है, जिससे वे कभी-कभी बहुत दुबले दिखने लगते हैं। लेकिन क्या यह सच में किसी परेशानी का संकेत है या फिर पूरी तरह सामान्य बात? चलिए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर मोहित सेठी का क्या कहना है।बचपन में हड्डियां क्यों नजर आती हैं? डॉ. मोहित सेठी बताते हैं कि 3 से 9 साल की उम्र बच्चों के शरीर के विकास का सबसे अहम स्टेज होता है। इस दौरान उनका शरीर तेजी से बढ़ रहा होता है। उनकी हड्डियां लंबी हो रही होती हैं और बॉडी में फैट भी बहुत कम होता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.