औरंगाबाद, फरवरी 24 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित कपड़ा दुकान के संचालक मुन्ना कुमार ने अपने ही सात कर्मियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार आरोपित पिछले कुछ वर्षों से दुकान से कपड़ा और परिधान की चोरी कर बाजार में बेच रहे थे। इस मामले में चोरी और धोखाधड़ी कर करीब 20 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। नामजद आरोपितों में बन्देया थाना क्षेत्र के साव बिगहा गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र विनोद कुमार, कृष्णा यादव के पुत्र अर्जुन कुमार, गोह गांव निवासी लखन साव के पुत्र प्रकाश कुमार, प्रमोद कुमार, भवानीपुर गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र दुर्गेश कुमार, सरेया गांव निवासी राजकिशोर दास के पु...