घाटशिला, फरवरी 2 -- डुमरिया। पलाशबनी गांव के काराम डुंगरी स्पोर्ट्स क्लाब निऊरीडीह द्वारा 16वां दो दिवसीय कपड़ा गेंद प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पोटका के विधायक संजीव सरदार ने किया। उन्होंने कहा कि खेल खिलाड़ियों को अनुशासन सिखाती है। हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में खिलाड़ियों को सम्मान देने का काम कर रही है। खिलाड़ी मन लगाकर खेलें आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री भगत बास्के, जयपाल सिंह मुर्मू, मुखिया सुरेश हेम्ब्रम, रामदास हेम्ब्रम, तानो माडी॔, सालखान माडी॔ समेत क्लाब की सदस्य उपस्थित थे। फोटो-1 खिलाड़ियों के साथ फोटो शेषण कराते खिलाड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.