फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। कपड़ा कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रंकित उर्फ रितिक निवासी गाजीपुर डबुआ के रूप में हुई है। उससे नकदी, कारतूस और मैगजीन बरामद हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। यह है मामला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि न्यू जनता कॉलोनी निवासी यश अरोड़ा ने पुलिस थाना सारन में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, जब उनके पिता हरिद्वार में थे, तब उन्हें रंकित नाम के युवक ने फोन कर एक करोड़ रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसी रात दो युवकों ने उनके घर आकर गाली-गलौज की और गेट पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.