देहरादून, अप्रैल 21 -- देहरादून। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बांस की तीव्र वृद्धि और मजबूती इसे कपड़ा उत्पादन के लिए एक आदर्श संसाधन के रूप में स्थापित करती है। यह आत्मनिर्भर, हरित अर्थव्यवस्था के सरकार के दृष्टिकोण को भी साकार करता है। सोमवार को देहरादून में एफआरआई में वैज्ञानिकों के साथ बैठक में भाग लिया। इसमें एफआरआई के वैज्ञानिकों के साथ बांस की प्रजातियों से प्राकृतिक धागा तैयार करने और उत्तराखंड में बांस की खेती को और अधिक प्रोत्साहन देने तथा किसानों को इससे जोड़ने के लिए नीति निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की गई। एफआरआई की निदेशक रेनू सिंह ने बांस पर अपने शोध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बांस पर एक संक्षिप्त रिपेार्ट के जरिए बताया गया कि एफआरआई के वैज्ञानिकों की टीम ने घुलनशील ग्रेड पल्प उत्पादन के लिए विभिन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.