बागेश्वर, फरवरी 5 -- कपकोट। बागेश्वर जनपद के कपकोट स्थित ऐतिहासिक केदारेश्वर मैदान में गुरुवार से राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरसी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता 5 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से आए 96 अनुभवी पैराग्लाइडर पायलटों के साथ भारतीय सेना के प्रशिक्षित पायलट भी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गढ़िया, विधायक पार्वती दास, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना तथा युवाओं को नए अवसर प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...