बागेश्वर, जून 21 -- जिले में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार की रातभर जिले में बारिश होते रही। बारिश के कारण कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग पर मलबा आ गया। इससे मार्ग अवरूद्ध हो गया। शनिवार को जिला मुख्यालय व तहसील मुख्याल जाने वाले लोगेां को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज हो गई है। लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात मिल गई है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात कपकोट में सबसे अधिक 16, गरुड़ में आठ तथा बागेश्वर तहसील में तीन एमएम बारिश हुई है। कपकोट पिंडारी मार्ग में किमी आठ व नौ के बीच मलबा आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। बारिश के कारण उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं खरीफ की फसल के लिए यह वरदान साबित होगी। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.