सीवान, सितम्बर 30 -- दरौली, एक संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के कन्हौली में स्थापित पूजा पंडाल को देशभक्ति थीम पर आधारित ऑपरेशन सिंदूर के रूप में सजाया गया है। कन्हौली निवासी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर थीम का उद्देश्य भारत ने पहली बार ऐसा पराक्रम दिखाया है। जिससे पूरी दुनिया ने हमारे देश की शक्ति को पहचाना। इसी प्रेरणा से यह पंडाल तैयार किया गया है।इस बार देवी दुर्गा की प्रतिमा भी इस तरह स्थापित की गई है कि वे केवल दैवीय शक्ति ही नहीं, बल्कि मातृभूमि की रक्षा की प्रेरणा भी देती नजर आएंगी। वहीं उन्होंने कहा कि यह थीम देश के सेना की साहस और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अभियान में अपनी सेना वीरता का परिचय दिया था। पंडाल को रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से सजाया गया है। यह भक्तों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बन गया है। पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.