बस्ती, जुलाई 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) अखिलेश शुक्ल की संस्तुति पर कन्हैया लाल यादव को उप्र पूर्वी जोन का प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) नियुक्त किया गया है। इससे पूर्वी जोन के अध्यक्ष रामभवन शुक्ल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में संगठन और मजबूत होगा। किसानों के अधिकारों के लिये सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। इससे 2027 के चुनाव में किसान मतदाता निर्णायक होंगे। उन्होने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान को बचाने की खातिर संघर्ष कर रहे है। जब तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की सांसें चलेंगी संविधान पर आंच नहीं आने दिया जाएगा। किसानों के समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी निरंतर लड़ाई लड़ता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.