बिहारशरीफ, मार्च 9 -- कन्वेंशन हॉल में रोटरी इंटरनेशनल ने मनाया मित्रता फोर वे टेस्ट दिवस राजगीर, निज संवाददाता। रोटरी इंटरनेशनल द्वारा शनिवार को कन्वेंशन हॉल में मित्रता फोर वे टेस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद रोटरी क्लब वसुंधरा पटना के उमेश कुमार ने अंग वस्त्र भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। रोटरी क्लब राजगीर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र दीपक ने फोर वे टेस्ट के महत्व और इसे निजी एवं पेशेवर जीवन में अपनाने पर जोर दिया। महिला दिवस के अवसर पर रोटरी आर्यंस पटना के संतोष कुमार ने उपस्थित महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अंजना कुमारी, धर्मशिला कुमारी, किशोरी कुमारी, सोना कुमारी आदि ने इसे प्रेरणादायक बताया। नर्मदेश्वर ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी से रोटरी के सामाजिक कार्यों से जुड़ने का आह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.