गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। रामगढ़झील के किनारे चम्पा देवी पार्क में निर्माणाधीन 5000 दर्शक क्षमता के कन्वेंशन सेंटर की डिजाइन में बदलाव होगा। बेसमेंट की गहराई और क्षेत्रफल कम किया जाएगा। हालांकि ऊपरी संरचना प्रभावित नहीं होगी। अगले हफ्ते डिजाइन तैयार हो जाएगी जिसे स्वीकृत करने के उपरांत जीडीए एन्वायरमेंटल क्लीयरेंस के लिए आवेदन करेगा। शनिवार को भी मौके पर पाइलिंग का काम जोरों पर था। 2027 तक कन्वेंशन सेंटर बनकर तैयार करना है। चम्पा देवी पार्क की 12 एकड़ भूमि पर कन्वेंशन सेंटर निर्माणाधीन है। पीपल के पत्ते की आकृति वाले कन्वेंशन सेंटर भूमि मुद्रीकरण के आधार पर छह एकड़ में बनाया जा रहा है। शेष छह एकड़ में भव्य होटल के साथ ही व्यावसायिक भवन विकसित होगा। कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करा रही मुंबई की फर्म पीकेएच वेंचर्स लिमिटेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.