सासाराम, मई 5 -- सासाराम,हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रखंड मुख्यालय स्थित संघ कार्यालय में रविवार को मो. शमशाद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कनवेंशन की गयी। संचालन संघ के जिला मंत्री मनोज सिंह ने किया। कनवेंशन में कर्मचारियों के बीच सांगठनिक कार्यों को रखा। कनवेंशन में राज्य से आए पर्यवेक्षक सुबेश सिंह की देख-रेख में की गई। जिला मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को बताया। साथ ही 11 सूत्री मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के 20 मई को संयुक्त राष्ट्रीय आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर विजय कुमार, उदय शंकर तिवारी, अमित कुमार, नरेन्द्र कुमार, राजन कुमार, दीपक कुमार राय, सुमित कुमार अरविंद कुमार सिंह. अजमेरी, सत्यप्रकाश द...