फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद। कन्या सुमंगला योजना में फर्जीवाड़े की जांच ठंडे बस्ते में चली गयी है। धांधली की आशंका के बाद भी विभागीय स्तर से जांच में रुचि नहीं दिखायी जा रही है। वैसे जब तक इस योजना में दूसरे विभागों के अफसरों से जांच नहीं करायी जाती तब तक योजना की परतें सामने आने में मुश्किल होगी। हालांकि जिला प्रोवेशन अधिकारी की रेंडम जांच में गड़बड़ी का पता भी लग चुका है। जनपद में कन्या सुमंगला योजना में वर्ष 2022 से लेकर अब तक हजारों लाभार्थियों को धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। बगैर जांच के ही सैकड़ों लाभार्थियों के खाते में धनराशि हस्तांतरित कर दी गई। महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस योजना में पुत्री का जन्म होने से लेकर डिग्री, डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 2000 से लेकर पांच अलग अलग श्रेणियों में सात हजार तक की आर्थिक...