गढ़वा, सितम्बर 10 -- कांडी, प्रतिनिधि। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कांडी में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। उक्त बातें बीडीओ राकेश सहाय ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय कांडी का औचक निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों शिक्षक उपस्थित पाए गए। सभी बच्चे क्लास रूम में पाए गए। एमडीएम की स्थिति संतोषजनक पाई गई। वहीं सात और आठ क्लास के बच्चों से संवाद कर नई चेतना के प्रति उत्प्रेरित किया। विद्यालय के बाहर सड़क पर जलजमाव की समस्या को देखा और कहा कि सड़क पर जलजमाव की समस्याओं को निदान किया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि मीडिल स्कूल में मात्र दो शिक्षक का होना किसी भी परिस्थिति में सही नही है। उक्त संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जाएगा, ताकि विद्यालय में बच्चों के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.