आरा, मार्च 4 -- बिहिया। नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय बिहिया में मंगलवार को ज्ञानोत्सव के साथ एफएलएन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं की ओर से बनायी गई पेंटिंग, चित्रांकन, रंगोली एवं अन्य शैक्षणिक सामग्रियों का अवलोकन बीईओ मनोज कुमार ने किया। बीईओ ने सभी छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कार्य की सराहना की। साथ ही वर्ग छह से आठ की छात्राओं में एफएलएन किट का वितरण भी किया गया। प्रधानाध्यापक सर्वेश राम ने बताया कि अब एक से आठ तक के सभी नामांकित छात्राओं को एफएलएन किट उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें एक बैग, चार कॉपी, एक इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, एक स्केल, चार कलम, एक ऑक्सफोर्ड अंग्रेजी डिक्शनरी आदि सभी छात्राओं को दी गई। मौके पर बीईओ मनोज कुमार, बीआरपी अभय कुमार, शिक्षक दिनेश्वर ओझा, लक्ष्मण चौधरी, सेवानिवृत्त शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.