लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- क्षेत्र के गांव खमरिया में आयोजित 40 वां श्री विष्णु महायज्ञ मानस सम्मेलन के सातवें दिन यज्ञाचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ में पूर्णाहुति दिलाई। महायज्ञ पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज भंडारे का आयोजन किया गया। सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन में 4जनवरी को धूमधाम से निकाली गई ध्वजा पूजन कलशयात्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। स्वामी विनीत जी महराज के सानिध्य में यज्ञाचार्य हरि गोविंद दास ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री विष्णु महायज्ञ में पूर्णाहुति दिलाई। महायज्ञ के समापन पर कन्या भोज भंडारे का आयोजन किया गया। मानस सम्मेल में कथा व्यास ने पुराणों में वर्णित कथाओं का श्रोताओं को रसपान कराया। इस अवसर पर आयोजक चन्द्रशेखर वर्मा समेत यज्ञ समिति के सदस्यों समेत सैकड़ों महिलाओं बच्चों से य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.