भदोही, अक्टूबर 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन पर केंद्रित ाजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डीजे मौर्य इंटर कालेज देवनाथपुर में हुआ। इसमें डीएम शैलेश कुमार और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल द्वारा 51 कन्याओं का पूजन कर 11 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। बेटियों के प्रति सोच बदलने का आह्वान किया गया। कन्याओं का पूजन कर मातृ शक्तियों को नमन किया गया। महिला हित में शासन स्तर से संचालित योजनाओं के प्रति लोगों को जगरूक किया गया। भ्रूण परीक्षण, बालिका शिक्षा भेदभाव, बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं ने मनमोंहक मंचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं प्रियंका गुप्ता और रेशमा भारतीय को शक्ति योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 51 कन्याओं को तिलक पूजन करते हुए म...