कन्नौज, जनवरी 27 -- कन्नौज। दादा की लाइसेंसी राइफल के लाइसेंस स्थानांतरण के कागजों पर चाचा ने हस्ताक्षर से इंकार तो भाई, भतीजे में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर गुस्साए भतीजे ने देशी तमंचे से चाचा पर फायर कर दिया। हालांकि चाचा बाल बाल बच गया। वहीं गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को आते ही आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस गोली चलने की सूचना को अफवाह बता रही है। थाना तालग्राम क्षेत्र के धींगपुर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर गांव के पंकज दुबे और दीपक दुबे में पिता महेश दुबे की लाइसेंसी राइफल को लेकर विवाद होने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि पंकज दुबे लाइसेंसी राइफल का अपने नाम लाइसेंस कराने के लिए कागजों में हस्ताक्षर के लिए दबाव बना रहे थे। जब छोटे भाई दीपक दुबे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.