कन्नौज, फरवरी 4 -- कन्नौज ,संवाददाता। अभी एक महीने पहले शुक्लागंज से महिला को लाकर कन्नौज में उसका शव जलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि सदर कोतवाली क्षेत्र के रितुकला गांव में एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। बुधवार को आलू के खेत से अज्ञात युवती का जला हुआ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। यह वारदात जीटी रोड से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई। ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्या कर शव की पहचान मिटाने के लिए इसे जलाकर फेंका गया l रितुकाला गांव निवासी रामबाबू कुशवाहा के खेत में महिला का अधजला शव पड़ा मिला। युवती का शरीर बुरी तरह जला हुआ है, हालांकि चेहरा पहचानने योग्य स्थिति में बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में साक्ष्य मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.