कन्नौज, अगस्त 2 -- तिर्वा (कन्नौज) संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2022-23 में लोकसेवा आयोग की ओर से भर्ती किए गए नौ डॉक्टरों (सहायक आचार्य) की सेवाएं शासन ने समाप्त कर दी हैं। ये सभी बगैर किसी सूचना के गैरहाजिर चल रहे थे। तीन डॉक्टर ज्वाइन करने के बाद से लापता थे, तो छह डॉक्टरों ने ज्वाइन ही नहीं किया था। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी पॉल ने बताया कि लोकसेवा आयोग ने सहायक चिकित्सा शिक्षकों की तैनाती की थी। नौ डॉक्टरों की लगातार चली आ रही गैरहाजिरी के चलते मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नोटिस भेजकर कारण पूछा। किसी भी डॉक्टर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इस पर इनकी सेवाएं समाप्त करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर शासन को पत्र भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने सभी डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दीं। इनकी सेवाएं समाप्त करन...