कन्नौज, नवम्बर 17 -- रविवार रात बंदी को जिला जेल में दाखिल करने जा रहे सिपाही और होमगार्ड को चकमा देकर बंदी हथकड़ी समेत फरार हो गया l बंदी के फरार होने की खबर से हड़कंप मच गया l रात भर पुलिस उसकी तलाश करती रही पर उसका कोई पता नहीं चल सका l बंदी मोहित कुमार को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार अनौगी ले जाया जा रहा था l सदर कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की को भगाने के आरोप में गिरफ्तार मोहित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे जिला जेल से कुछ ही दूरी पर पुलिसकर्मियों की बाइक पंचर हो गई। होमगार्ड बंदी को पकड़े खड़ा रहा। जबकि सिपाही पंचर बाइक धकेलकर आगे बढ़ा। इसी दौरान मोहित ने बातचीत का सहारा लेकर होमगार्ड का ध्यान भटकाया और अपने हाथों की रस्सी ढीली कर ली। जैसे ही वे जेल गेट के करीब पहुंचे मोहित ने होमगार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.