कन्नौज, अप्रैल 24 -- कन्नौज,संवाददाता। तिर्वा तहसील परिसर में किसान से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया। कानूनगो किसान से एसडीएम के आदेश के बाद भी कच्ची पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। किसान तीन माह से कानूनगो के आगे पीछे चक्कर काट रहा था। कानूनगो को पकड़कर सदर कोतवाली लाया गया। वहां देर रात तक उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी। तिर्वा तहसील क्षेत्र के गांव सुरसी निवासी किसान नीरज कुमार पुत्र मुन्नू लाल के मुताबिक मकनपुर विशधन मार्ग पर इसका एक तीन डिसमिल का प्लाट है। जिस पर गांव के ही छोटेलाल लाल मोहम्मद पुत्रगण मोहम्मदी जबरन कब्जा किए हुए हैं। मामले को लेकर उसने अधिकारियों से शिकायत की और मुकदमा भी दायर किया । इसी के निकट उसकी दो बीघा जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.