लखनऊ, जनवरी 2 -- नगर निगम ने शुक्रवार को अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कनौसी में करोड़ों की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई तहसील सदर क्षेत्र में स्थित खसरा संख्या-1990 की करीब 7 बीघा (लगभग 1.120 हेक्टेयर) भूमि पर की गई, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत लगभग 47 करोड़ 65 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय इलाहाबाद, खंडपीठ लखनऊ में योजित रिट संख्या-सी-8352/2025 में पारित आदेश के अनुपालन में की गई। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव द्वारा गठित टीम ने तहसील सदर प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों के अनुसार सरकारी भूमि पर अस्थायी रूप से अवैध कब्जा किया गया था, जिसे न्यायालय के आदेश के क्रम में पूरी तरह हटा दिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.