नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमले में शहीदों के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को सिंदूर यात्रा निकाली। कनाट प्लेस में निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। सिंदूर यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानाथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा पूरे देश में सिंदूर यात्रा आयोजित कर रहा है। यह सैनिकों के पराक्रम और शौर्य को समर्पित है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा संदेश दे रही है कि दिल्लीवाले देश के पीएम नरेंद्र मोदी और देश की जनता के साथ हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश का एक सम्मान प्रतीक और प्रतिज्ञा है। सिंदूर यात्रा में दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय, भाजपा...