नई दिल्ली, मार्च 13 -- आग से आफत नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कनॉट प्लेस इलाके में स्थित बिकगेन बिरयानी रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट में काम कर रहे छह कर्मचारी झुलस गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल वाहन भेजे गए थे। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। तकनीकी टीम कारणों का पता लगाने में जुटी है। दमकल विभाग के मुताबिक, गुरुवार सुबह 11: 55 बजे रेस्टोरेंट में आग लगने की जानकारी मिली थी। दमकल टीम जब मौके पर पहुंची तो रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी थी। दमकल कर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.