भभुआ, फरवरी 19 -- रामपुर की पंचायतों में 28 फरवरी तक शिविर लगाकर लिए जाएंगे आवेदन किसानों को कृषि कनेक्शन के लिए दस्तावेज के साथ आवेदन देना होगा रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के अमांव गांव के सामुदायिक भवन में गुरुवार को किसानों को कृषि कनेक्शन देने के लिए बिजली विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। ऐसा शिविर 28 फरवरी तक प्रखंड की पंचायतों में लगेगा। इसकी जानकारी मॉडर्न ट्रांसफार्मर के कनीय अभियंता रुस्तम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि किसानों को बिजली का नया कनेक्शन लेने के लिए मॉडर्न ट्रांसफार्मर कंपनी द्वारा शिविर लगाकर कनेक्शन दिए जाएंगे। अमांव में दो किसानों ने कृषि कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया है। कैंप में किसानों को नए कनेक्शन लेने के लिए खेत की रसीद, आधार कार्ड और एक फोटो देना होगा। नि:शुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है। मौके पर कैंप में किसानों...