कन्नौज, मई 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली में एक लंबे अरसे से पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल आपूर्ति के लिए जलजीवन मिशन के तहत ओवरहैड टैंक के साथ पाइप लाइन बिछवाकर घर-घर कनेक्शन दिए गए थे। हालत यह है कि अभी तक लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जबकि पाइपलाइन कई जगह लीकेज हो चुकी है। ऐसे में गर्मी के चलते लोगों का पानी की किल्लत पेश आने लगी है। लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली काफी बड़ी है। यहां जलजीवन मिशन योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराकर पाइप लाइन बिछवाई गई थी। इसके साथ ही हर घर में कनेक्शन देकर पानी की टोटी लगवाई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि कई महीने हो गए, अभी तक लोगों के घरों तक पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.