जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- जमशेदपुर के आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-9 के सीतारामपुर डैम के पास के ग्रामीणों ने सोमवार को विद्युत विभाग कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। नाराज ग्रामीण दोपहर लगभग 12 बजे कार्यालय के मुख्य गेट में तालाबंदी कर ही धरना पर बैठ गए। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। ग्रामीण चार बजे तक गेट पर बैठे रहे और कर्मी बंधक बने रहे। कार्यालय आने-जाने वाले लोग परेशान रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने छह माह पूर्व उनपर बिजली चोरी का केस दर्ज किया था। इनमें से कई लोगों ने अबतक जमानत भी नहीं कराई है। उस समय विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें आश्वस्त किया था कि आधार कार्ड उपलब्ध कराने पर सभी को मीटर समेत नियमित बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा। इसे लेकर उन्होंने अपना आधार कार्ड कर्मचारियों को सौंप दिया था। आधार कार्ड देने के बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.