फिरोजाबाद, नवम्बर 28 -- कनेक्शन काटने को लेकर उपभोक्ता द्वारा विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को यह घटना थाना दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत नगला पचिया की है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही हमलावर मौके से भाग गया। थाना दक्षिण में दी गई तहरीर के द्वारा टीजी-टू नरेंद्र कुमार ने बताया है कि वह अधिकारियों के निर्देश पर नगला पचिया क्षेत्र में बकाएदारों के कनेक्शन काटने का कार्य कर रहा था। उसके साथ विभाग के संतोष कुमार, संविदाकर्मी लाइन धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद थे। उसने जब उपभोक्ता दिनेश चंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला पचिया पानी की टंकी के पास का पांच हजार रुपए बकाया होने पर कनेक्शन काटा तो इसी बात को लेकर उसने टीम के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्द...