हापुड़, मार्च 23 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में एक खेत में गोली लगा नील गाय के अवशेष मिले। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस, फारेंसिक, पशुपालन विभाग वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कनिया कल्याणपुर निवासी प्रियंक त्यागी उर्फ शैंकी के गेहूं के खेत में शनिवार की सुबह को ग्रामीणों ने नील गाय का शव के अवशेष पड़े देख। कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.