नवादा, नवम्बर 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहारी लोकगीतों की प्रस्तुति के आयोजन में नवादावासियों का जलवा रहा। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सभी ने ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित दर्शकों-श्रोताओं ने दांतो तले ऊंगली दबा ली। कनाडा के बैंकुअर में बिहार लोकगीत का आयोजन किया गया, जिसमें नवादा के न्यू एरिया निवासी काउंसलेट अमिताभ रंजन और उनकी पत्नी हनी रंजन के साथ-साथ नवादा के युवा सत्यम प्रियदर्शी ने बिहारी लोकगीत की शानदार प्रस्तुति से सबके दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी। नवादा के स्टेशन रोड स्थित शिवम इंटरनेशनल होटल के संचालक नित्यानंद चौरसिया के पुत्र सत्यम प्रियदर्शी कनाडा में बिहार-झारखंड ट्रेड एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खूब जलवा बिखेरा। बिहारी लोकगीत में उनकी पत्नी अंशु प्रियदर्शी द्वारा भी लोकगीत प्रस्तुत किया गया तथा इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.