नई दिल्ली, फरवरी 10 -- कनाडा के टोरंटो शहर में कर्नाटक के रहने वाले 37 साल के एक भारतीय सॉफ्टवेयर पेशेवर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने इस वारदात को शनिवार दोपहर टोरंटो के एक व्यस्त शॉपिंग मॉल के पार्किंग लॉट में अंजाम दिया। इससे पूरे भारतीय प्रवासी समुदाय में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान चंदन कुमार राजा नंदकुमार के रूप में हुई है, जो टोरंटो के ग्रेटर टोरंटो एरिया में ब्रैम्पटन का निवासी थे। मूल रूप से वह कर्नाटक के बैंगलोर ग्रामीण जिले के नेलमंगला के पास स्थित थ्यामागोंडलु गांव के रहने वाले थे। चंदन पिछले छह साल से कनाडा में रह रहे थे और L&T की सहायक कंपनी LTI Mindtree में काम कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने बैंगलोर में कॉग्निजेंट के साथ काम किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। चं...