बक्सर, जून 13 -- डुमरांव। धान का बिचड़ा रौंदने के सवाल पर कोरानसराय के कनझरुआ गांव में गुरुवार को हुई हिंसक झड़प में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दोनों पक्षों के बयान पर पुलिस ने सोलह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कनझरुआ गांव में गुरुवार की सुबह धान का बिचड़ा रौदने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने गोपालजी मिश्र और चंदन मिश्रा को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जख्मी के बयान पर पुलिस ने दस और विपक्षी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में गर्जन राम और पंकज राम को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...