हरिद्वार, दिसम्बर 14 -- कनखल थाना क्षेत्र के तहत गणेश विहार कॉलोनी में बीती रात कुछ युवकों ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि, वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके, लेकिन उनकी पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो युवक गली में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ताला तोड़ने के लिए हाथों में लोहे की रॉड ले रखी थी। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए वे करीब बीस फुट लंबा बांस का डंडा भी साथ लेकर आए थे। सबसे पहले उन्होंने बांस की मदद से मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा घुमाई और इसके बाद लोहे की रॉड से गेट का लॉक तोड़ने का प्रयास किया। दोनों ने अपने चेहरे मास्क से ढक रखे थे। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद वे ताला नहीं तोड़ सके और मौके से फरार हो गए। सिडकुल थाना प्रभारी म...