पलामू, दिसम्बर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतहरी से आम जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। गिरते तापमान के साथ कई दिनों से सुबह देर तक कोहरा छाया रह रहा है। ठंड और कनकनी के कारण लोग बिस्तर से देर से उठ रहे हैं। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। अलग अलग चौक- चौराहों पर लोग अलाव तापते दिखे। नगर निगम ने भी कुछ चिन्हित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था किया है। नगर निगम ने करीब पांच हजार कंबल अब तक जरूरतमंदों के बीच वितरण किया है। शहर के 35 वार्ड में प्रति वार्ड 100 कंबल का वितरण किया गया है। अब भी बहुत सारे जरूरतमंद लोग कंबल की बाट जोह रहे हैं। ठंड और कनकनी के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। बाजार क्षेत्र में दुकानें भी देर से खुल रहे हैं। शाम तीन बजे के बाद ही कनकनी अपना कहर दि...